सामूहिक नवदुर्गा स्थापना प्रतिदिन पूजा अर्चना शाम को महा आरती मंगलवार से सजीव झांकियों का चित्रण

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर परिसर में सामूहिक नवदुर्गा स्थापना के साथ सप्तशती शतचंडी पाठ का आयोजन चल रहा है 11 विद्वान पंडितो द्वारा प्रथम नवरात्र पूजा के साथ सोमवार को द्वितीय नवरात्रा में मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करा कर सामूहिक पूजा अर्चना की पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नवरात्रा में नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा 9 दिन तक चलेगी सोमवार को भक्तों द्वारा ब्रह्मचारिणी की सामूहिक पूजा अर्चना में मां की कृपा से तप संयम सद्बुद्धि सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है नवरात्रा में प्रतिदिन सुबह शाम पूजा का विशेष महत्व है शाम 7:00 बजे महाआरती में सभी धर्म प्रेमी अवश्य शामिल होकर माता रानी की कृपा प्राप्त करें आयोजन से जुड़े समिति के अनुज शर्मा हेमेंद्र बोहरा लवली मिश्रा घनश्याम शास्त्री वेद प्रकाश मंगल महेंद्र मेडिकल राधा मोहन गोयल प्रेमचंद तलवाड़ा शैलेंद्र शर्मा अजय पाराशर राकेश मंगल प्रहलाद शर्मा अजय खुटला भगवान शर्मा कमलेश जोशी आदि ने बताया कि मंगलवार से सीताराम मंदिर परिसर नवदुर्गा दरबार में शाम को आरती के पश्चात सजीव झांकियो का चित्रण किया जावेगा साथ ही प्रतिदिन भजन संध्या, सामूहिक सुंदरकांड पाठ आदि आयोजन किए जाएंगे उन्होंने शाम को 7:00 बजे महाआरती में सभी धर्म प्रेमियों से नवदुर्गा महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया