रोड जाम कर कॉलोनी के लोगो की बाड़ाबंदी की, पुलिस जाप्ते ने पहुंच रोड खुलवाया, कॉलोनी वासियो ने पुलिस का आभार जताया

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत नगर अरिहंत विहार में सोमवार शाम को कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकारी नियम कानून को ताक में रखते हुए तानाशाही का मामला सामने आया।जानकारी के अनुसार वार्ड 25 अरिहंत विहार में दो सड़को के बीच छुटी हुई गार्डन की जमीन विवाद का कारण बन गई, जहा पीछे अरिहंत विहार में रहने वाले लोगो की मांग है कि हमें जाने आने के लिए उचित रोड दिया जाए लेकिन अरिहंत नगर में आगे रहने वाले कुछ लोग उस रोड को भी निजी बताते हुए आये दिन पीछे जाने वाले वाहनों को रोकते रहते है और इधर से निकलने वालो के साथ अभद्रता करते रहते है।
सोमवार को मिट्टी का डंपर जा रहा था तो उसे रेलवे कर्मी सुरेश टांक, यूनियन बैंककर्मी राधेश्याम गुर्जर, शिवलाल चौबीसा नगरपालिका कर्मचारी ओर जितेंद्र आडवाणी निजी फाइनेंस कर्मचारी ने उस मिट्टी के डंपर को जबरन रोड पर ही खाली करवाकर अवैध रूप से रोड को जाम करवा दिया एवं अपने स्तर पर ही तथाकथित गार्डन की नपती करते हुए मार्किंग की ओर पीछे जाने वालों का रास्ता बंद कर दिया, ऐसी स्थिति में पीछे रहने वाले कही रहवासियों ओर खेत पर जाने वाले किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
इस घटना के बाद अरिहंत विहार कॉलोनी के बड़ी संख्या में रहवासी सदर थाना पहुंचे और रेलवे कर्मी सुरेश टांक, यूनियन बैंककर्मी राधेश्याम गुर्जर, शिवलाल चौबीसा नगरपालिका कर्मचारी ओर जितेंद्र आडवाणी निजी फाइनेंस कर्मचारी के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करवाते हुए रास्ता खुलवाने ओर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की
मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एव सदर थानाधिकारी प्रेम सिह के नेतृत्व में एएसआई हीरा लाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे ओर जेसीबी की मदद से मौके पर अवरुद्ध किये रास्ते को तुरन्त खुलवाया एवं अवैध रूप से रास्ता जाम करने वालो को पाबंद करते हुए भविष्य में ऐसा नही करने की हिदायत दी।
इस गम्भीर समस्या पर त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान करने पर अरिहंत विहार वासियो ने जिला पुलिस अधीक्षक, सदर थानाधिकारी, एएसआई हीरालाल एवं पुलिस टीम का आभार जताया।