Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजन-सेवा के रंग: अनुभव ग्रुप के होली मिलन समारोह में दिव्यांग शिविर...

जन-सेवा के रंग: अनुभव ग्रुप के होली मिलन समारोह में दिव्यांग शिविर की घोषणा

उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया सोशल ग्रुप अनुभव का होली मिलन समारोह
महावीर जयंती पर आयोजित होगा निशुल्क दिव्यांग शिविर — राजेन्द्र कुमार बज

कोटा। स्मार्ट हलचल/दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जैन समिति भवन, विज्ञान नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई,कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पद्मकुमार बडला, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र हरसोरा,पूर्व महापौर रत्ना जैन और डॉ. अशोक जैन,अध्यक्ष राजेन्द्र बज एवं अनुभव ग्रुप के सदस्यों सहित जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
समारोह में ग्रुप की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया और विशेष रूप से फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन में ग्रुप को “श्रेष्ठ ग्रुप” की श्रेणी में पुरस्कृत किए जाने और सचिव राजेन्द्र कुमार बज को “श्रेष्ठ सचिव” के रूप में सम्मानित किए जाने पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

समाज सेवा के प्रति समर्पित
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बज ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारा ग्रुप समाज सेवा के प्रति समर्पित है। हमें फेडरेशन द्वारा श्रेष्ठ ग्रुप का पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान हम सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।”उन्होंने आगे बताया कि ग्रुप द्वारा इस वर्ष भी महावीर जयन्ती पर विशाल नि:शुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को जयपुर फुट,कृत्रिम हाथ,कैलिपर्स,ट्राई साइकिल,स्प्लिंट,बैसाखी,वाकर एवं व्हीलचेयर आदि दी जाएंगी।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पद्मकुमार बडला, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र हरसोरा एवं करणी विकास समिति के चेयरपर्सन इंजि. प्रवीण कुमार भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में जैन समाज की 105 वर्षीय वयोवृद्ध महिला सूर्यकान्ता कासलीवाल का सभी सदस्यों और अतिथियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर, माला,शॉल भेंटकर विशेष सम्मान किया गया। पूर्व महापौर रत्ना जैन और डॉ. अशोक जैन ने भी इस सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES