Homeराष्ट्रीयमां ने अपने मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

मां ने अपने मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

बालोद. जिले के गुरूर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मां और दोनों बच्चों के शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही.

दो और चार वर्ष के मासूम की लाश
मृतका का नाम हेमलता साहू (28) बताया जा रहा है। उनके दो बच्चे जिनकी उम्र क्रमश: दो वर्ष और चार वर्ष बताई जा रही है। दो वर्ष की उसकी बेटी आंगनवाड़ी में पढ़ती थी और उसका चार वर्ष का बेटा गुरुर के निजी विद्यालय में पढ़ता था।

दीवार कूदकर घर पंहुचा पति 
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त हेमलता साहू का पति तुमेश्वर साहू काम से गुरुर गया हुआ था। जब दोपहर को वह खाना खाने अपने घर आया, तब समय लगभग तीन बज चुका था। लेकिन दरवाजा दोनों तरफ से बंद था। इसके बाद वह दीवार कूदकर अपने घर पहुंचा तो अपने पत्नी और बच्चों को फंदे पर लटका हुआ देखा। वह परेशान हो गया और आसपास के लोगों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

हत्या या आत्महत्या?
यह हत्या है या फिर आत्महत्या या फिर कोई और कारण यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल लोगों की जुबान पर यह सवाल है कि यदि यह आत्महत्या है तो मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया अपने मासूम बच्चों के साथ खुद की जिंदगी भी तबाह कर डाली। वहीं, यदि यह कोई साजिश और हत्या है तो इसकी गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES