दीपक राठौर
बिजौलियाँ, स्मार्ट हलचल। विधायक ने क्षेत्र के नला का माताजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली कि कामना की।
विधायक कोष से निर्मित 10 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया इसी के साथ मनरेगा योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपए से पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मांडलगढ़ विधानसभा बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, जिला मंत्री श्रीमति हर्षेन्द्रा कंवर,शांतिलाल जोशी,जगदीश पुरी सदाराम जी का खेड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश धाकड़,पूर्व नगरपालिका मांडलगढ़ अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, नला का माताजी कमेटी अध्यक्ष शंकर धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील जोशी, बिजौलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित जोशी, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी विट्ठल तिवारी, पूर्व बिजौलिया प्रधान प्रतिनिधि ओम मेड़तिया, ग्राम पंचायत श्यामपुरा प्रशासक प्रतिनिधि भगवान सिंह सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।


