स्मार्ट हलचल|नीमराना उपखंड क्षेत्र के. सरकारी दफ्तरों में आवश्यक कार्य से आने वाले आमजन को कार्य में कमियां और उससे कोई परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से दफ्तरों में पूर्व में शिकायत पेटियां लगाई गई थीं। पर ये शिकायत पेटियां अब नजर कही भी नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में लोग कार्य में होने वाली गड़बडिय़ों या भ्रष्टाचार या गोपनीय मामलों की संबंधी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।
लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है।
राठ मंच के अध्यक्ष मनोज मुद्गल एडवोकेट ने बताया कि पूर्व में सरकार की मंशा जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए प्रमुख विभागों में शिकायत पेटियां सरकार ने यह सोचकर लगवाई थीं कि नागरिक सीधे ही अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते हैं, तो उनकी लिखित शिकायतें पेटियों के जरिए जिम्मेदारों तक पहुंच जाएगी। साथ ही मैदानी स्तर पर विभागों की योजनाओं सहित अमले की क्या स्थिति है। इसकी लिखित शिकायत कोई भी व्यक्ति कर सकता है। लेकिन आज शिकायत पेटिका नही होने से नागरिक अपनी शिकायतों को अधिकारी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मनोज मुद्गल एडवोकेट ने अधिकारियों से अपने-अपने कार्यालय में शिकायत पेटिका लगवाने की मांग की है जिससे आमजन अपनी शिकायत है उन तक सहज रूप से पहुंचा सके













