बायतु में मुस्लिम समाज द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

चिमु धतरवाल

बायतु। स्मार्ट हलचल|मुस्लिम समाज बायतु द्वारा बाहरवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की दो होनहार बालिकाओं एवं एक छात्र का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जुबैदा बानो पुत्री हबीब खान खिलजी ने आर्ट्स संकाय में 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया। वहीं नजमा पुत्री अब्दुल मुस्तफा ने साइंस संकाय में 90.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा रज्जाक खान पुत्र रफीक खान गौरी ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। समारोह में तीनों प्रतिभाओं का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। इस दौरान डॉ. नूर मोहम्मद एवं व्याख्याता अब्दुल मुस्तफा ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल संबोधन देते हुए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।
इस दौरान मौलाना सफी मोहम्मद, डॉ. नूर मोहम्मद, बरकत अली, मुबारक खान, सुबान खान गौरी, बाबू खान गौरी, अब्दुल खान गौरी, अब्दुल गनी, हनीफ खान सोलंकी, हनीफ खान जोगासर, आलम खान मेहर, अब्दुल मुस्तफा, सलीम खिलजी, रोशन सोलंकी, मुस्ताक खान, पत्रकार शौकत सोलंकी, रजाक सोलंकी, सरफ़ू गौरी सहित समाज के मौजिज लोग उपस्थित रहे।