Homeअजमेरब्यावर विधानसभा: कांग्रेस ने घोषित किए नए मंडल अध्यक्ष, राम यादव बने...

ब्यावर विधानसभा: कांग्रेस ने घोषित किए नए मंडल अध्यक्ष, राम यादव बने ज्योतिबा फुले मंडल अध्यक्ष

ब्यावर, राजस्थान – स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में यह नियुक्तियां की गई हैं।ज्योतिबा फुले मंडल का अध्यक्ष पद राम यादव को सौंपा गया है। श्री बालाजी मंडल की जिम्मेदारी हिमांशु शर्मा को दी गई है। वहीं भगत सिंह मंडल में पृथ्वीराज गहलोत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामदेव मंडल की कमान महेंद्र सांवरिया को सौंपी गई है और परशुराम मंडल के लिए चंद्रशेखर शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए मंडल अध्यक्ष कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूती से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता आशीष पाल पदावत ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES