गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|नगर पालिका चुनाव में मतदान समाप्त होते ही अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है।मतदान खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने सोहस्ती वाटिका में अपने सभी उम्मीदवारों को बुलाया और बस में बिठाकर अज्ञात स्थान पर भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने भी देर रात अपने प्रत्याशियों को अलग-अलग जगहों से गाड़ियों में बैठाकर ले जाया। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके परिजनों को भी साथ ले जाने की जानकारी मिली है।
दोनों दलों की इस कवायद को चुनाव नतीजों से पहले पार्षदों को एकजुट रखने और राजनीतिक जोड़-तोड़ से दूर रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब दोनों प्रमुख दलों के बीच जोरदार सियासी खेल शुरू हो गया है।