कोंग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मीणा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
भरत देवड़वाल
जयपुर।स्मार्ट हलचल|बगरू विधानसभा क्षेत्र जयपुर नगर निगम वार्ड नं. 68 में कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मीणा पत्नी शंकर लाल मीणा (जनसेवक – सिरोली) के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को सिरोली पैलेस, निलय कुंज, VIT कॉलेज के समीप भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं स्थानीय मतदाताओं महिलाओं, युवा और बुजुर्गों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया।
*कोंग्रेस प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे क्षेत्र*
रैगरों की ढाणी (सिरोली), JDA कॉलोनी रामनगरिया, चैनपुरा मुख्य गांव, पैनेरोमा के पीछे न्यू टाउन, चतरपुरा गांव, नंद विहार, राजीव गांधी नगर, सुमन एन्क्लेव, रामनगरिया मुख्य गांव, महल गांव, खोड़ा की ढाणी, मोतीपुरा, नंदपुरी कॉलोनी, सूरजपुरा, शिव विहार, गणेश नगर एवं सिरोली मदरन।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा – _”पिछले 5 साल में डबल इंजन सरकार ने वार्ड 68 को नजरअंदाज किया है। सड़क, पानी, सफाई सब बंद है। क्षेत्रीय विधायक कैलाश वर्मा क्षेत्र में नहीं आए। अब बदलाव तय है, हम तन-मन-धन से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मीणा के साथ हैं।”_
कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी मीणा ने कहा कि वे वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की आवाज बनकर काम करेंगी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को दूर करने का संकल्प लिया।
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
– गंगा देवी वर्मा – पूर्व विधायक बगरू, कांग्रेस
– राजेंद्र सिंह अडवाना – बगरू प्रभारी, कांग्रेस
– डॉ. प्रकाश मीणा – पूर्व उप प्रधान, सांगानेर
– रामावतार मोगरा – बगरू ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
– कैलाश मीणा (खारड़ा) – जगतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
– अशोक चौधरी – बगरू पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, आदिवासी मोर्चा जयपुर जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद रेखा मीणा करोल,
– एडवोकेट सीताराम गोमलाडू –
– शंकर लाल मीणा – जनसेवक, सिरोली
डॉ. हीरालाल मीणा
जिला अध्यक्ष, जयपुर ग्रामीण
आदिवासी कांग्रेस
कार्यक्रम में शिवशंकर स्वीट्स के बाहर नारंगी साड़ी में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दुपट्टा धारण कर नारेबाजी की और सिरोली पैलेस गार्डन में माला पहनाकर प्रत्याशी का स्वागत किया गया।

