रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी. भवानी मंडी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव से पूर्व भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर ही अपना विश्वास व्यक्त किया तथा अध्यक्ष पद हेतु उनके पुत्र तथा पुत्रवधू दोनों ने अपने नामांकन दाखिल किया वहीं भाजपा ने पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित का नामांकन अध्यक्ष पद हेतु दाखिल किया. नगर पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 26 भाजपा को 13 तथा एक निर्दलीय सीटों पर विजय हासिल हुई थी कांग्रेस की ओर से चुनाव परिणाम के बाद से ही अध्यक्ष पद हेतु नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के नाम के कयास लगाया जा रहे थे शहर में चर्चा थी कि इन दोनों में ही कोई अध्यक्ष पद का दावेदार होगा पूर्व में दावेदार तो कुछ और भी थे पर उन्हें चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा और वह इस दौड़ से हट गए परिणाम के बाद इन दोनों के नाम की ही चर्चा ज्यादा बाजार में थी कांग्रेस ने आज चर्चाओं और अटकलें पर विराम लगाते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर ही अपना विश्वास जताते हुए उनके पुत्र राजेश गुर्जर तथा पुत्रवधू पिंकी गुर्जर का नामांकन अध्यक्ष पद हेतु दाखिल किया नामांकन फार्म दाखिल करते समय नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय. ऑस्तोलिया .पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा .वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज जैन तथा विधानसभा प्रत्याशी चेतराज सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे वहीं भाजपा की ओर से पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीश दीक्षित ने भाजपा नेता पूर्व विधायक मानसिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश करावन. भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन आ वर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पांडे तथा अन्य कई भाजपा नेताओं के साथ अपना नामांकन अध्यक्ष पद हेतु दाखिल किया गया वही नगर पालिका चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अब्दुल हफीज ने बताया कि पालिका अध्यक्ष पद हेतु आज तीन नामांकन दाखिल हुए जिसमें राजेश गुर्जर आईएन सी पिंकी गुर्जर आईएनसी तथा भाजपा से सुनिश दीक्षित ने अपने नामांकन दाखिल किया कल नामांकन फार्म की जांच होगी 18 को नाम वापसी की तिथि है नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे 21 को मतदान के बाद अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी अब्दुल हफीज ने बताया कि 22 सितंबर को पालिका उपाध्यक्ष के भी चुनाव होंगे