कांग्रेस ने खेल मैदान के उद्घाटन को बताया चुनावी जुमला

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर / अजमेर/स्मार्ट हलचल।स्थानीय कांग्रेस युवा नेता एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने निकाय चुनाव की घोषणा तिथि आने के बाद पुष्कर खेल मैदान के उद्घाटन को बताया तीर्थ व नगरीय समस्याओं से ध्यान भटकाने व भ्रमित करने वाला चुनावी जुमला है ।
पाराशर ने बताया कि जो सरकार तीर्थ में आम जनता,यात्रियों,बस्ती मोहल्लों व पशुओ के लिए सार्वजनिक पानी के नल कनेक्शन तक को कटवा कर पानी के लिए तरसने को मजबूर कर दे,उनके द्वारा युवाओ को भावनात्मक रूप से भ्रमित करने वाले चुनावी जुमले से अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता है ।