निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल /राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के सम्बन्ध में जिला कमेटी से लेकर शहर कांग्रेस कमेटी तक चुनाव रणनीति बनाने हेतु बैठकें आयोजित कि जाएगी।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय ने राजस्थान चुनाव आयोग को नवम्बर माह से पहले प्रदेश में चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस सम्बन्ध में डग विधानसभा कि एक बैठक दिनांक 31 जुलाई 2026,को शाम 4 बजे स्थान भैरू जी महाराज परिसर डग में आयोजित कि जाएगी।
बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान कांग्रेस कि सह प्रभारी श्रीमती पूनम पासवान एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं विशिष्ट आतिथ्य विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर,सुसनेर विधायक भैरू सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, रोड सिंह परमार रहेंगे।