इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

“इंदिरा गांधी अमर रहें” के नारों से गूंजा कांग्रेस कार्यालय

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की लौह महिला के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गंगापुर कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश के प्रति समर्पण, साहस, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “इंदिरा गांधी अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और देशहित में किए गए कार्यों से भारतीय राजनीति में एक अमिट पहचान बनाई। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज चंदेल, उपाध्यक्ष रूपचंद सैनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि लखन काकानी, पार्षद रामप्रसाद माली, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तेली , पूर्व पार्षद बंसीलाल रेगर, गजेंद्र माली, विजय चौहान, बालकिशन चंदेल मनीष तिवारी नवीन व्यास सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।