Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़नव मनोनीत कांग्रेस पदाधिकारियों का पूर्व मंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में भव्य...

नव मनोनीत कांग्रेस पदाधिकारियों का पूर्व मंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में भव्य स्वागत

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ एवं अनुसूचित जाति विभाग में नवीन नियुक्तियों पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में गेहरू गिरी गोस्वामी के जिलाध्यक्ष बनने पर गणेशलाल जाटोलिया के एससी विभाग में प्रदेश महासचिव, देवेंद्र सालवी के संभागीय प्रभारी, रामेश्वर बैरवा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं राकेश घारू के एससी विभाग के जिला अध्यक्ष बनने पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कलेक्ट्री चौराहे पर आतिशबाजी कर जेसीबी से पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि नवमनोनित पदाधिकारियों का पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने माला एवं पगड़ी पहनाकर मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर कहा कि ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मौका देने पर कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी एवं नव नियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की रीती नीति को अपनाने हुए संगठन को मजबूत करेंगे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री वेणुगोपाल, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रपाल गौतम, ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES