Homeसीकरबिचली फाटक बंद करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, ज्ञापन सौंपकर जताया...

बिचली फाटक बंद करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश

मेड़ता सिटी 27 सितंबर।
स्मार्ट हलचल/मेड़ता शहर में बिचली फाटक को बंद करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर उप जिला कलेक्टर को रेल मंत्री अश्विनी कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समपार संख्या 13 बिचली फाटक को बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, नगर पालिका अध्यक्ष सलीम मोयल और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जाकिर खान सांखला ने अपनी उपस्थिति में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इस फाटक का बंद होना मेड़ता शहर के आमजन के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न कर रहा है। यह फाटक आखलिया, सरकारी अस्पताल, पुलिस थाना, फल मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, चौपाटी, पशुचिकित्सालय, आईटीआई कॉलेज, और आरटीडीसी होटल जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर जाने का मुख्य मार्ग है। इसे बंद करने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है, और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे के भीतर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, तो एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस मौके पर गांधी दर्शन जिला संयोजक जगदीश नारायण शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर खान सांखला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य लालाराम नायक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापेड़िया, पार्षद जीशान अली कुरेशी, अमजद केके, सुनील सबलानिया, जवरीलाल दाधीच, विजेश जांगिड़ और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES