नगर पालिका चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल / भवानी मंडी|नगर निकाय चुनावों को लेकर भवानी मंडी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक अहम बैठक आयोजित कि गई।गत रात्रि को नगर कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में ब्लाक अध्यक्ष रोड सिंह परमार एवं नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया के नेतृत्व में मीटिंग आयोजित कि गई।
शहर में होने वाले नगर पालिका चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से वार्ड वाइस आवेदन लिए गए।
नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी के फोर्मेट पर कार्यकर्ताओं के आवेदन लिए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि सभी आवेदन कर्ता सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जो आनलाईन प्रक्रिया है उस के तहत आवेदन करें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कयुआर कोड जारी किया गया है।
सभी आवेदन कर्ता को इस की जानकारी होना जरूरी है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरे जोश के साथ चुनाव लडा जाएगा और मजबूती के साथ फिर से भवानी मंडी नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने कार्यकर्ताओं से कार्यालय से आवेदन पत्र लेकर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जो क्यूआर कोड जारी किया है उस को आनलाईन भर कर उस कि प्रिंट निकाल कर कार्यालय में जमा करें जो भी कार्यकर्ता जिस वार्ड से लड़ना चाहता है वो उस वार्ड के अपने पच्चीस समर्थकों के नाम और मोबाइल नम्बर फार्म में लिखें।
इस अवसर पर मीटिंग में पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवकीनंदन वर्मा, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह पंवार, आदि उपस्थित रहे