सूरौठ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान 

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का सूरौठ कस्बे में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सूरौठ कस्बे निवासी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देशराज मीणा एवं राज्य प्रशासनिक अधिकारी कुलराज मीणा के छोटे भाई अनिराज मीणा के लगन समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड, पुष्पेंद्र भारद्वाज, ललित तूनवाल सहित कई प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता मौजूद रहे। कस्बे में बस स्टैंड के पास बिरसा मुंडा मार्ग पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहर सिंह सैनी, बत्तू मेंबर, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, जिला महासचिव विश्राम मीणा, पुरूषोत्तम बंशीवाल, केदार मीणा, बाबू खान, वेद प्रकाश शर्मा, कमलेश महावर, राम सिंह करू, नीरज जाटव, दौलत मीणा, राहुल मीणा, रिंकू मीणा, जयसिंह मीणा, दिलीप महावर, राम रूप मीणा आदि कार्यकर्ताओं ने अगुवानी की तथा साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यकर्ता जयकारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को कार्यक्रम स्थल तक ले गये। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देशराज मीणा एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेट कर विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के भरतपुर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, करौली की पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका मीना, प्रेम राज मीणा बाबूजी, धर्म सिंह मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ भवी मीणा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व सभापति भगवान सहाय शर्मा, कृष्ण मोहन गोयल, तारा गुर्जर, पिंटू चौधरी, दलवीर चौधरी, रवि गुर्जर, रविंद्र बेनीवाल, भरत राम डागुर, नरेश गुर्जर, एजाज अहमद, रामचरण खुरसटपुरा, पुष्पेंद्र गारूवाल, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, गोपेन्द्र पावटा आदि मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का यहां हिंडौन बयाना मार्ग पर गांव धंधावली के टोल प्लाजा के पास स्थित हीरा फार्म हाउस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलबीर सिंह चौधरी, महेश चौधरी, गोपाल सिंह, काशीराम, नरेंद्र चौधरी, पिंटू चौधरी, देवी सिंह, कैप्टन जगमोहन सिंह, करण सिंह, भरतराम आदि कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद डोटासरा जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।