माण्डलगढ़ – स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश और कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भरत मेघवाल ने संगठन के माण्डलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर खटवाड़ा निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता रामेश्वर बसेटिया को नियुक्त किया है। और पूर्व सीआर प्रत्याशी रहे रामचंद्र बसेटिया को जिला महासचिव एससी प्रकोष्ठ मे नियुक्त किया गया है!कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला महासचिव और कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष माण्डलगढ़ नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर बसेटिया ने भरत मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भगवान गहनोलिया व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल झाड़ोटिया का आभार व्यक्त किया है ! जिला महासचिव रामचंद्र बसेटिया ने प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश और जिलाध्यक्ष भेरू लाल बैरवा सहित कांग्रेस के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया!
