सात दिवस में ब्लॉक एवं मंडल नगर कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक बुधवार 20 मई 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ब्लॉक एवं मंडल नगर कार्यकारिणी को आगामी सात दिवस में घोषित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मीडिया प्रभारी पुष्कर जीनगर ने बताया कि बैठक में नगर अध्यक्ष राजकुमार चांवला, चेतक जटिया ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण, रविन्द्र मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष निम्बाहेड़ा, मथुरालाल सालवी ब्लॉक अध्यक्ष बड़ीसादड़ी, दौलतराम पिंगोलिया जिला उपाध्यक्ष, बी.एल. घारू महासचिव, राजेश कंडारा जिला महासचिव, जगदीश टांक महासचिव, रामचन्द्र रेगर सचिव कांग्रेस, कमल कुमार पिंगोलिया, अरुण घारू प्रवक्ता, धर्मवीर सदस्य, अजय मल्हौत्रा कोषाध्यक्ष, अविनाश चौहान सचिव सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
