Homeराजस्थानकोटा-बूंदीदेहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं सांगोद विधानसभा कांग्रेस प्रभारी ने संगठन को...

देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं सांगोद विधानसभा कांग्रेस प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की चर्चा

(इंजी.रवि मीणा)
स्मार्ट हलचल कोटा देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सांगोद विधानसभा कांग्रेस प्रभारी विक्रम स्वामी जी ने आज सांगोद पहुंचकर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए “संगठन सृजन” कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। और दिशा निर्देश दिए। देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी एवं विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी जी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है हमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तब ही आगामी समय में आने वाले स्थानीय चुनावों में हम मजबूती से सामना कर पाएंगे। हमें कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को संगठित करना होगा। क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी एवं विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी जी ने सांगोद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद के यहां निजी कार्यक्रम “शादी समारोह” में शिरकत की। और उनकी सुपुत्रियों के विवाह की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, वक्फ सदर मुश्ताक मिर्जा, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, ब्रजराज मीणा, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, एडवोकेट शाहिद खान, मास्टर महमूद खान, आदिल खान, रफीक ठेकेदार, असरार खान, फिरोज पठान, चमन बक्श, चांद भाई, जाकिर हुसैन टिल्लू, रफीक नियारगीर, मोहम्मद शरीफ, शरीफ अंसारी, रहमान भाई, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES