इंजीनियर रवि मीणा
कोटा :स्मार्ट हलचल| देश भर में हो रही वोटो की चोरी के खिलाफ व लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदेश एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद/सिमलिया की ओर से बुधवार दोपहर 2:30 बजे ग्राम गोपालपुरा पंचायत झालरी के समुदायिक भवन में वोट चोरी एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस जनों पीसीसी से आए फार्म पर हस्ताक्षर कर अभियान को आगे बढ़ाया। सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद एवं सिमलिया ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी, वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के कोटा जिला प्रभारी श्री सत्येश शर्मा जी, सांगोद विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी जी, हरमीत सिंह जी पूर्व चेयरमैन बृज बिहारी शर्मा मौजूद रहे। अभियान प्रभारी सत्येश शर्मा जी, देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी एवं विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी जी ने कहा कि देश संविधान से चलता है लोकतंत्र की हत्या से नहीं राहुल गांधी जी ने वोटो की चोरी का पर्दाफाश किया है देश की जनता के सामने वोटो की चोरी का वीडियो सार्वजनिक किया है लेकिन चुनाव आयोग घबराहट में अनर्गल बयान बाजी करके सही जवाब देने से कतरा रहा है। जो कि गलत है इसी के खिलाफ की हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद एवं सिमलिया ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल ने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाना है। इस अभियान को बूथ स्तर तक लेकर जाना है और जनता को बताना है कि किस प्रकार से वोटो की चोरी हो रही है। कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं ने सभी कांग्रेस जनों से इस अभियान में महती भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामराज यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा, एन. एस. यू आई जिला अधयक्ष निरजंन योगी कुलदीप सिंह, विष्णुगौतम, सरपंच मांगीलाल नागर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, सांगोद नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, जिला सचिव अफसार प्रधान सांगोद प्रभारी जगदीश नागर, देवली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह बृजलिया, बपावर मंडल अध्यक्ष विशाल मीणा, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, धुलेट मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सांगोद मंडल अध्यक्ष ऋषिराज मीणा, आवां मंडल अध्यक्ष विक्रम नागर, एडवोकेट सत्यनारायण मेघवाल, संगठन महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा, देवीलाल नागर, धन्ना लाल मेघवाल, युवा कांग्रेस समन्वयक आशीष गोचर, मिडिया प्रभारी भोजराज गुर्जर रघुकुल नंदन गौतम अंकुश शर्मा, भुवनेश तिवारी, असगर अंसारी सत्य प्रकाश मीणा महावीर नायक प्रदीप शर्मा मदन मोहन नागर जाकिर नौसरानी, गोविंद जी श्रृंगी, प्रमोद मीणा सत्यनारायण चौधरी कामेंद्र चौधरी, कालू सिंह रघु चौधरी, धर्मराज चौधरी, श्याम बिहारी, राजू बना पवन नायक भारत राज चौधरी रामस्वरूप चौधरी मुकेश बैरवा भेरूलाल बेरवा भीमराज बेरवा रामावतार गोपाल चौधरी राधेश्याम वैष्णव राधेश्याम बेरवा रवि चौधरी जसवीर चौधरी रामेश्वर चौधरी गगन गुर्जर राजू मेघवाल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


