पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत जनता के विश्वास का प्रतीक : रामकेश मीणा

जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में बहुमत दिलाने पर विधायक ने जनता का जताया आभार

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव में सवाई माधोपुर जिले की जिला परिषद एवं सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर विधायक रामकेश मीणा ने जिले की जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।विधायक रामकेश मीणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूरे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता ने जो अपार समर्थन और विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन और अहंकार को नकार दिया है।

उन्होंने विशेष रूप से सवाई माधोपुर जिले की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जिला परिषद एवं सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देकर क्षेत्रवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, वह कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

रामकेश मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार और उसकी नीतियों के विरुद्ध आया यह जनादेश स्पष्ट संकेत है कि वर्तमान सरकार जनविश्वास खो चुकी है। जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना अटूट विश्वास एवं समर्थन दोहराया है। उन्होंने पुनः समस्त जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।