उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

कांग्रेस पार्टी के नरेश कुमार गुर्जर 4 वोट से विजयी, भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह शक्तावत को मिले 8 मत

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के तहत सोमवार को हुए उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार गुर्जर ने जीत दर्ज की।रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) उनियारा कार्यालय से उपलब्ध चुनाव परिणाम के अनुसार नरेश कुमार गुर्जर को 12 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह शक्तावत को 8 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेश कुमार गुर्जर ने 4 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों और नरेश गुर्जर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) उनियारा सुमन गुर्जर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा।
*लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बने नरेश गुर्जर*
नरेश कुमार गुर्जर का यह लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष के रूप में निर्वाचन है। इससे पहले उनकी धर्मपत्नी मोनिका गुर्जर नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। अब नरेश कुमार गुर्जर ने स्वयं दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। राजस्थान में 21 सितंबर को नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष/सभापति पदों के लिए मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुई। इसी क्रम में उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार गुर्जर निर्वाचित हुए।