Homeराजस्थानजयपुरकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री शकुंतला रावत का जन्मदिन मनाया, गौशाला में...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री शकुंतला रावत का जन्मदिन मनाया, गौशाला में किया गुड़ वितरण

बिन्टू कुमार

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत का 59वां जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजू प्रसाद रैगर ने की। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुण्डावरा गौशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया और पूर्व मंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनकी बदौलत आज भी क्षेत्र की जनता उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ याद करती है। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली ने कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अंता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच भागीरथ सैनी, देशराज गिराटी, सरपंच लोकेश रैया, गौशाला अध्यक्ष रोहिताश सैनी, मुकेश गुर्जर, छाजू राम सैनी, कमलेश चौहान, अखलेश रावत, पूरण भुमला, महेश यादव, बजरंग सैनी, रामसिंह गढ़वाल, संजय गिराटी, बलवीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES