दिल्ली महारैली में ब्यावर से जाएंगे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, आवागमन व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर बनी रणनीति

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में ब्यावर ब्लॉक से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। महारैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को केसरीनंदन गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, क्षेत्रवार सूची तैयार करने और दिल्ली आवागमन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।बैठक में एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दों को लेकर आयोजित महारैली में ब्यावर ब्लॉक की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने और अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने का आह्वान किया।

बैठक में खनिज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, कच्ची प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमल पोपावत तथा पार्षद विक्रांत यादव ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महारैली की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने, क्षेत्रवार संख्या का विवरण जुटाने और दिल्ली आने-जाने के साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आवश्यक जानकारी वॉर रूम को उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सतीश जाग्रत, बृजवल्लभ पाराशर, अश्वनी प्रजापति, बशीर काठात, देवकरण शर्मा, पार्षद कांता ग्वाला, हनुमान सांखला, जान मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, राहुल सामरिया, राहुल भट्ट, रोहित गोयल, मदनमोहन त्रिपाठी, जीवराज जावा, अजय स्वामी, चेतन भट्ट, अरविंद मेवाड़ा, इलियास चीता, अय्यूब गौरी, जगदीश जांगिड़, शकील खिलजी एवं प्रवक्ता वृतन्जय आर्य सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक में महारैली को सफल बनाने और ब्यावर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।