Homeराजस्थानअलवरसूरौठ में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, स्टेट हाईवे पर निकाली रैली

सूरौठ में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, स्टेट हाईवे पर निकाली रैली

विरोध प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के खिलाफ की नारेबाजी 
सूरौठ। स्मार्ट हलचल/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सूरौठ कस्बे में सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे पर रैली निकाली तथा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला, कांग्रेस के सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, हिंडोन देहात ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्राम मीणा, विजयवाला शर्मा, केदार मीणा, पुरुषोत्तम जाटव, राम सिंह करूं, वेदप्रकाश शर्मा, मोहर सिंह सैनी, दौलत मीणा, कल्ला खान, फिरोज खान, खुशवंत मीणा, रिंकू मीणा मंजर, बृजेश भारद्वाज, लखन मीणा, वकील मीणा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे पर एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। देहात ब्लॉक काग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर बिरसा मुंडा मार्ग के तिराहे से भीम राव अंबेडकर आश्रम तक पैदल रैली निकाली। रैली के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अशोभनीय टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES