चंद्र प्रकाश टेलर
भिनाय। स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिनाय द्वारा शनिवार को मिश्रा गार्डन, भिनाय में बीएलए-2 की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति और प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गिरधारी लाल गुर्जर ने सभी बीएलए को एसआईआर से जुड़े नवीनतम दिशा-निर्देश, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क रणनीति, तथा संगठन की जमीनी मजबूती पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए प्रत्येक बीएलए की भूमिका अहम है।
प्रशिक्षण सत्र में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय धाभाई, कैलाश मिश्रा, नंदकिशोर शर्मा और हेमेंद्र बारोठिया ने भी मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने सभी बीएलए से अपील की कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचन सूची में जोड़वाना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान देवलियां कलां मंडल अध्यक्ष मनीष सुकरिया, बांदनवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र बारोठीया, गोमाराम चौधरी, कमला शर्मा, रामलाल वैष्णव, द्वारका गुर्जर, इस्माईल खान, शिवराज बैरवा, छोटूलाल रैगर, सुरेश शर्मा, तेजेन्द्र सिंह राठौड़, लक्ष्मण गुर्जर, नारायण प्रजापत, धर्मीचंद सैन, आशीष गंगवाल, रामदेव गुर्जर, भागचंद मिश्रा, सुरेश सोनी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


