नीरज मीणा
स्मार्ट हलचल/महवा।पूर्व विधायक डॉ. ओमप्रकाश हुडला ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, बोले—बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता,गगवाना क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी हुकमसिंह मीना सहित दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,पूर्व विधायक डॉ. ओमप्रकाश हुडला ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल हुए नागरिकों ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों,लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।
इस अवसर पर रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी हुकमसिंह मीना ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में नागरिकों का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी। पूर्व विधायक डॉ.ओमप्रकाश हुडला ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हुडला ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
गगवाना में दर्जनों नागरिकों के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
