अनिल कुमार
*इन्द्रदेव की कृपा से बीसलपुर लबालब, फिर भी ब्यावर प्यासा; भाजपा राज में निकम्मे नेताओं के संरक्षण में अधिकारी झाड़ रहे जिम्मेदारी से पल्ला: एडवोकेट अजय शर्मा*
ब्यावर – 23 मार्च, सोमवार
स्मार्ट हलचल|शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त भीषण पेयजल संकट, दूषित आपूर्ति और ‘जल जीवन मिशन’ की विफलता के खिलाफ आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में अजमेर रोड़ स्थित जलदाय विभाग कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव और विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उस समय भारी जन-आक्रोश फूट पड़ा और माहौल गरमा गया जब पूर्व निर्धारित समय के बावजूद अधिशासी अभियंता सुनील कुमार कोर्ट की पेशी का बहाना बनाकर कार्यालय से नदारद मिले।
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के नदारद रहने और लंबे समय से गंदे पानी की समस्या से त्रस्त दर्जनों महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर मटके फोड़े और विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। महिलाओं ने विरोध स्वरूप अधिकारियों के लिए लाए गए दूषित एवं बदबूदार पेयजल की बोतलें कार्यालय में सौंपी और चेतावनी दी कि यदि उन्हें स्वच्छ पानी नहीं मिला तो अगला घेराव अधिकारियों के निवास पर होगा।
अधिकारियों की भगोड़ा प्रवृत्ति पर बरसे अजय शर्मा: उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट अजय शर्मा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि पहले सीएमएचओ समय देकर अपनी सीट छोड़कर भाग खड़े हुए थे और आज एक्सईएन भी जनता के सवालों से बचने के लिए भाग छूटे हैं। भाजपा राज में केवल नेता ही निकम्मे नहीं हैं, बल्कि उनके संरक्षण में अधिकारी भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के बहाने ढूँढ रहे हैं। कांग्रेस अब इन्हें चैन से बैठने नहीं देगी और जनता को अधिकार दिलाकर रहेगी।”
ज्ञापन में शामिल प्रमुख ज्वलंत मुद्दे: एडवोकेट अजय शर्मा ने विभाग को सौंपे गए विस्तृत ज्ञापन में निम्नलिखित गंभीर अनियमितताओं को रेखांकित किया:
• बीसलपुर का हक और दोगलापन: 1994 के ऐतिहासिक संघर्ष से मिले हक के बावजूद जिला मुख्यालय पर 72 से 96 घंटे में सप्लाई होना अक्षम्य है।
• जल जीवन मिशन की विफलता: ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को 10 से 12 दिनों में एक बार पानी मिल रहा है।
• दूषित पानी एवं टंकियों की सफाई: गोदावरी स्कूल मार्ग, नन्दनगर, जमालपुर, सोहन नगर, सेन्दड़ा रोड़ और गोपाल जी मोहल्ला में सीवरेज मिश्रित पानी की सप्लाई हो रही है। वर्षों से टंकियों की सफाई नहीं हुई है।
• वसूली का आतंक: विभाग समय पर बिल नहीं बांटता और अब कनेक्शन काटने की धमकियां देकर उपभोक्ताओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
• शहर में प्रतिदिन न्यूनतम 2 घंटे समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित हो।
• 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित हो तथा सोशल मीडिया पर नियमित अपडेट जारी हों।
• बड़े क्षमता वाले अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण हो।
• आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु नए हैंडपंपों की स्वीकृति एवं खराब हैंडपंप सुधार।
• पनघट योजना तत्काल चालू हो।
• असमय वसूली अभियान एवं धमकियां रोकी जाएं; दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
अल्टीमेटम: एडवोकेट अजय शर्मा ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिवस के भीतर लिखित कार्ययोजना और धरातल पर सुधार नहीं दिखा, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन, चक्का जाम और तालाबंदी करेगी।
उपस्थिति: प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक माणक डाणी, पीसीसी सदस्य पारस पंच, कपासन प्रभारी आशीषपाल पदावत, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनीष साँखला, मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, गोविंद पंडित, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजमत काठात, महिला कांग्रेस पीसीसी सचिव सुलक्षणा शर्मा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल, पूर्व पार्षद हारून छीपा, घनश्याम फुलवारी, रामनिवास सेन, अजय मूंदड़ा, मजीद कुरैशी, रामचन्द्र टेलर, भुवनेश शर्मा, सम्पत्ति बोहरा, सतीश जाग्रत, रामेश्वर मेवाड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रह्लाद सेन, अशोक साहू, रामलाल लखन, गोपाल साँखला, हनुमान साँखला, रामस्वरूप डागर, संदीप साँखला, साहिल श्रीश्रीमाल, अयूब गौरी, शकील अहमद, ऋषि लाम्बा, अधिवक्ता शम्भू यादव, अनिल शर्मा, गोपाल डाणी, प्रवीण बडोला, पवन तातेड़, जितेंद्र राजावत, ललित सोनी, रफीक छीपा, माणक बोहरा, कमलेश बोहरा, सुनील चौहान, अश्विनी प्रजापति, अरविंद मेवाड़ा, चेतन भट्ट, त्रिभुवन राय शर्मा, देवकरण शर्मा, मो अफजल सिलावट, आरिफ, धर्मेंद्र बारिया, दिलीप सोलीवाल, राधिका, विमल, प्रियंका, चंदा, माही, पूजा,ऋषिका, मैना, लक्ष्मी वर्मा, रवि डंडायत, वृतन्जय आर्य, कान्हा पंवार, मोनू साँखला, राकेश भाटी, अर्जुन साँखला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
