कांग्रेस के मामा-भांजे की जोड़ी ने दर्ज की शानदार जीत कृष्ण कुमार गोयल ने 519 और गिरधारी ठेकेदार ने 262 मतों से हासिल की जीत

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। नगर परिषद चुनाव के परिणामों में कांग्रेस के लिए गंगापुर सिटी से एक खास और दिलचस्प नतीजा सामने आया। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे मामा भांजे गिरधारी ठेकेदार और कृष्ण कुमार गोयल ने अपने-अपने वार्ड से शानदार जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर मेडिकल) ने भाजपा के अवध बिहारी को 519 मतों से पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 35 से कांग्रेस प्रत्याशी गिरधारी अग्रवाल (ठेकेदार) ने भाजपा के महेश आरेड्या को 262 मतों से हराकर जीत हासिल की।
चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रत्याशी सूची में मामा-भांजे को अलग-अलग वार्डों से टिकट दिए जाने का राजनीतिक संयोग चर्चा में रहा था। अब दोनों के एक साथ चुनाव जीतने से यह संयोग और भी खास हो गया है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मामा-भांजे की इस जीत को कांग्रेस समर्थकों द्वारा क्षेत्र में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।