चंदलाई में कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ चौपाल’, पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर भाजपा सरकार को घेरा,

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने चुनाव कराने,मनरेगा को मजबूत करने और ग्रामीण विकास कार्य शुरू कराने की उठाई मांग

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, जिला टोंक की ओर से टोंक ब्लॉक के चंदलाई गांव में सोमवार को “लोकतंत्र बचाओ चौपाल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार एवं चुनाव आयोग द्वारा वन स्टेट, वन इलेक्शन के नाम पर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में हो रही देरी के विरोध में आमजन को जागरूक करना बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हाईकोर्ट की टिप्पणियों के बावजूद पंचायत एवं निकाय चुनाव नहीं करा रही है, जिससे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों और नगरपालिकाओं को विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिल रही, जिससे कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी ने कहा कि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों और रोजगार की गारंटी की लड़ाई जारी रखेगा।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली, जिला महासचिव राजेश गुर्जर बमौर तथा महेंद्र बैरवा ने भी राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र पंचायत एवं निकाय चुनाव कराने की मांग की। चौपाल में कन्हैया लाल बैरवा, छुट्टन खान, हीरालाल बैरवा, चौथमल गुर्जर, राजकुमार बैरवा, छोटूराम, बनवारी बैरवा, मोहन बैरवा, नदीम खान, रामफूल बैरवा, पृथ्वीराज, रामलाल बैरवा, संतरा देवी, लाड देवी, कमला देवी, खुशबू देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, कैलाशी देवी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।