अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकला पैदल मार्च, चुनाव आयोग पर बरसे, फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला
(पंकज पोरवाल)
लोकतंत्र की निष्पक्षता से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस: शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को भीलवाड़ा में मोर्चा खोल दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजन अंबेडकर प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक निकले पैदल मार्च में चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर कांग्रेस ने विरोध की आवाज बुलंद की। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह 10.30 बजे रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर हुई। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पैदल मार्च के दौरान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सर्वाेच्च है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने 8 अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, मतदाता अधिकार और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए है। कुणाल ओझा ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान, मतदाता अधिकार और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा को लेकर कांग्रेस का जनहित में संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, सीपीआई के मोहम्मद हुसैन कुरैशी, कैलाश गहलोत, नरेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र पारीक, राजेंद्र कुमार जैन, संजय पेड़ीवाल, अनिल राठी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अली हैदर, मोहम्मद हारून रंगरेज, पार्षद सत्यवीर सिंह राठौड़, योगेश सोनी, उस्मान पठान, शिवालय घावरी, शंकरलाल शर्मा, शिवप्रकाश घावरी, दीपक पुरोहित, एडवोकेट प्रीति शर्मा, आशा सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।