Homeभीलवाड़ाभाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सरपंचों के निलंबन पर नगर...

भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सरपंचों के निलंबन पर नगर में किया जोरदार प्रदर्शन

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर\स्मार्ट हलचल|कांग्रेस समर्थित सरपंचों के निलंबन किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर में जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।ब्लॉक कांग्रेस सचिव बाबूलाल मीणा ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायतों के खाते सीज कर सरपंचों से जबरन पैसों की वसूली कर रहे हैं। पंचायत समिति में 25 प्रतिशत कमीशन लेकर ही काम हो रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार लौटेगी और तब यही कहानी भाजपा को झेलनी पड़ेगी।

कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट ने ग्राम पंचायत पंडेर की एसएसएसओ आईडी आठ महीने तक बंद रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरासर कानून का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही दो सरपंचों को निलंबित किया गया और अगले ही दिन संभागीय आयुक्त की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को आर्थिक और राजनीतिक रूप से परेशान कर रहे हैं। मनरेगा समेत कई विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के समय स्वीकृत और उद्घाटित परियोजनाओं का दोबारा शिलान्यास कर विधायक अपनी छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि जो सरपंच भाजपा विधायक की बात नहीं मानते, उन्हें एकतरफा जांच कर निलंबित कर दिया जाता है। हाल ही में बेई सरपंच फोरी देवी मीणा और पंडेर सरपंच ममता जाट के साथ यही किया गया है।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कानावत, पूर्व डीआर पृथ्वीराज मीणा, सेवा दल अध्यक्ष व पार्षद अनिल उपाध्याय, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES