Homeराजस्थानअलवरराजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

अखिल कुमार शर्मा

स्मार्ट हलचल| वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम के साथ गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के सहआचार्य कैलाश बैरवा ने संविधान में निहित मूल्यों विचारों एवं महत्वपूर्ण प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो रमेश बैरवा ने भी छात्राओं से संविधान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। इस दौरान सभी संकाय सदस्यों ने भारतीय संविधान के महत्व एवं उसकी विशिष्टताओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रषिकेश गुर्जर महेन्द्र कुमार धोबी गिर्राज प्रसाद जोनवाल भूरसिंह गुर्जर तथा शैलेश जैन आदि उपस्थित रहे थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES