Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसहकार नेता राजेश कृष्ण बिरला ने 250 लोगो दिलाई भाजपा की सदस्यता

सहकार नेता राजेश कृष्ण बिरला ने 250 लोगो दिलाई भाजपा की सदस्यता

खेड़ा रसूलपुर से किया भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ के तहत ली सदस्यता
कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है — राजेश कृष्ण बिरला
संगठन का महापर्व है सदस्यता अभियान — राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। स्मार्ट हलचल/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अव्हावान पर खेड़ा रसूलपुर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत सहकार नेता राजेश कृष्ण बिरला द्वारा की गई। बिरला ने 250 लोगो को सदस्यता अभियान से जोडा।बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत ढोल नगाड़े के साथ हुई।
कोटा नागरिक बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि सम्पूर्ण देश भाजपा की सदस्यता अभियान से जुडना चा​हता है यह अभियान संगठन के लिए महापर्व के रूप है। आज की सदस्यता अभियान में युवा से बुर्जुग व्यक्ति भी सदस्य बनने के लिए उपस्थित दिखा। ऐसे में भाजपा के प्रति स्नेह व साथ स्वत: ही प्रकट होता है। बिरला ने कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है। भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र चौहान ने भी संबोधन दिया। भाजपा नेता नरेंद्र चौहान, ब्रजमोहन पटेल सरपंच, धनराज अजमेर वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी, हेमलता जी वैष्णव अध्यक्ष सहायता समूह,राजू पारेता अध्यक्ष कलाल समाज, हरिप्रकाश पारेता, हरिश्चंद्र कुशवाहा पूर्व उप सरपंच, अटल सुमन, ताराचंद सुमन गोपी पारेता पवन सैनी हनुमान मेघवाल चेनपुरा व सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES