Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़शैलेन्द्र झंवर बने महेश नवमी आयोजन के संयोजक

शैलेन्द्र झंवर बने महेश नवमी आयोजन के संयोजक

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज का स्थापना दिवस महेश नवमी पर्व 4 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा।चित्तौड़गढ़ नगर माहेश्वरी सभा नगर अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि इस वर्ष महेश नवमी के आयोजन को लेकर नगर सभा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से नगर सभा महामंत्री शैलेन्द्र झंवर को संयोजक एवं अशोक कलंत्री, अशोक न्याति को सहसंयोजक बनाया गया है।
नव मनोनीत संयोजक शैलेन्द्र झंवर ने नगरसभा संचालकों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महेश नवमी पर्व को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर शीघ्र ही बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन करने एवं सभी को दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES