Homeराज्यभाजपा सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार व महंगाई के अलावा कुछ नहीं...

भाजपा सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार व महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया : राजकुमार सैनी

भाजपा सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार व महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया : राजकुमार सैनी

( नवप्रीत कौर )

हरियाणा/ हिसार:स्मार्ट हलचल/हरियाणा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार व महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान अपनी फसल बेचने के लिए भी दर दर की ठोकरे खा रहा है। जिमखाना क्लब हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी की सरकार है। यह लोगों से झूठे वायदे तो करती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का आम आदमी इस सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर लोगों के वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार में कमरतोड़ महंगाई के चलते आम आदमी के लिए दो जून की रोटी के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो पेट्रोल 50 रुपए प्रति लीटर होता था आज वो पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वही गैस सिलेंडर के दाम 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी का घर चलना मुश्किल हो गया है। सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की मार सबसे ज्यादा किसान व मजदूर वर्ग पर पड़ी है। आज किसानों की हालत यह है कि उसे न तो मंडियों में फसलों के भाव मिल रहे हैं और ना ही फसल पैदा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज मिल रहा है। हालत यह है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानो के लिए कृषि घाटे का सौदा बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को जात-पात व धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है| आज लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं । इस सरकार ने जनता को पोर्टलों में उलझाया हुआ है जिस कारण देश व प्रदेश की जनता काफी परेशान है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी हिसार जिला प्रधान रविंद्र श्योराण, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेर प्रताप शेरी, क्रांतिकारी सुरेश गोयल, ओम प्रकाश ख्यालिया, गौरव सैनी व जिला सचिव शमशेर गामड़ा आदि मौजूद रहे|

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES