Homeभीलवाड़ाकोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो बदमाश पुलिस को गच्चा...

कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो बदमाश पुलिस को गच्चा देकर हुए फरार मची अफरातफरी, एसपी पहुंचे मौके पर अधिकारियों से ली मामले की जानकारी

भीलवाड़ा । जिले के मांडलगढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो शातिर बदमाश पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तो कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया बाद में बदमाशो को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी लगाई इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है । जानकारी के मुताबिक बीगोद पुलिस मंगलवार को मांडलगढ़ एसीजेएम कोर्ट में दो बदमाशो को पेशी पर लाई थी दोनो बदमाशो को बीगोद पुलिस ने कुछ दिन पहले बेगू से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था । जिन्हे बीगोद थाने के दो सिपाहियों के साथ मांडलगढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था इस दौरान दोनो अपराधी पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो गए जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई और पुलिस ने दोनो अपराधियो को पकड़ने के लिए मांडलगढ़ और बेगू क्षेत्र में नाकाबंदी लगाई । दोनो अपराधी दिलीप कंजर और सोनू कंजर बेगू थाना क्षेत्र के मंडावरी के रहने वाले है और चोरी नकबजनी के आरोपी थे । जानकारी में सामने आया है की जो सिपाही इन अपराधियो को कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे उन्हीं की लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हुआ दोनो सिपाही अपने फोन में मशगूल थे और बदमाश ठेंगा दिखाकर भाग निकले और पुलिस देखती रह गई । घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और मांडलगढ़ डीएसपी से आरोपियों के फरार होने की जानकारी ली, दोनों पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के फरार होने के रूट और जंगल का जायजा लिया ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES