Homeराज्यउत्तर प्रदेशअसामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हुए हमले के बाद सख्त हुई महापौर...

असामाजिक तत्वों द्वारा पार्षद पर हुए हमले के बाद सख्त हुई महापौर दिए त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर निगम लखनऊ अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय राठौर पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुई हमले की घटना की सूचना प्राप्त होने पर महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा इस कृत्य की अत्यंत निंदा की गई और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।

महापौर द्वारा गोमती नगर, विनय खंड- 4 स्थित पार्षद के आवास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी. विकास जायसवाल को घटना स्थल पर बुलाकर दोषियों की जल्द से जल्द खोज कर पहचान करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य निंदनीय है और इस प्रकार के कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विधायक ओ०पी० श्रीवास्तव, नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुशील तिवारी पम्मी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पाषर्द गण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES