Homeअजमेरपुष्कर में सलाह केंद्र की काउंसलिंग ने बिछड़े दंपती को फिर से...

पुष्कर में सलाह केंद्र की काउंसलिंग ने बिछड़े दंपती को फिर से एक किया


पुष्कर में सलाह केंद्र की काउंसलिंग ने बिछड़े दंपती को फिर से एक किया
*अब दोनों मिलकर करेंगे बच्चों की परवरिश

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/पुष्कर थाना परिसर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पर बिछड़े जोड़ों को काउंसलिंग के जरिये वापस मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सलाह केंद्र में विधि काउंसलर समेत सामाजिक कार्यकर्ता अपनी सेवाओं के माध्यम से दंपती की काउंसलिंग करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्कर थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में बिछड़े जोड़ों को काउंसलिंग के जरिये मिलाया जा रहा है। इसी क्रम में काफी समय से अलग रह रहे एक दंपती की काउंसलिंग कर पूर्व में की गई न्यायालय की कार्रवाई को वापस लेकर फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया।
पुष्कर थाने में महिला अधिकारिता विभाग एवं एस.के. शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर द्वारा संचालित महिला-सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पुष्कर की प्रभारी विधि काउंसलर पूजा कुमारी दायमा व सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने काउंसलिंग कर नागौर जिला निवासी सेठुराम व पुष्कर निवासी मंजु देवी के बीच आपसी समझौता करवाया। जिसके बाद वे दोनों पूर्व में की गई अपनी पुलिस कार्रवाइयों एवं दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा समेत अन्य कानूनी वादों को वापस लेकर अपने चार बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने को सहमत हो गए।
विधि काउंसलर पूजा कुमारी ने दंपती को पुलिस कार्रवाई एवं न्यायालय में चलने वाले वाद के चलते होने वाले लाभ-हानि की जानकारी दी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने तलाक के बाद जीवन में आने वाली परेशानियों एवं बच्चों के बिखरते भविष्य के बारे में अवगत कराया। दोनों की काउंसलिंग से दंपती पुन: एक साथ रहने के लिए सहमत हुए और एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES