Homeभीलवाड़ागो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण

गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण

Published on

पंकज पोरवाल

सभी सत्रों में रहा सरोज देवी फाउंडेशन संरक्षक त्रिलोक चंद छाबडा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन, राज्य के लगभग 325 किसानो ने लिया भाग

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल,गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सप्त दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरोज देवी फाउंडेशन के संरक्षक त्रिलोकचन्द छाबड़ा की पहल पर गोयल ग्रामीण विकास संस्थान श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाखोडा, कैथून, कोटा, सरोज देवी फाउंडेशन, भीलवाडा, अपना संस्थान, एवं एफईएस के संयुक्त तत्वावधान में सात 18 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोटा के मुख्य वैज्ञानिक पवन टांक द्वारा किसानों को गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। इन सभी सत्रों में त्रिलोक चंद छाबडा संरक्षक सरोज देवी फाउंडेशन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। समन्वयक महेश चन्द्र नवहाल ने बताया कि जैविक खेती की इस प्रशिक्षण में योजनाबद्ध तरीके से विषय निर्धारण कर प्रशिक्षण दिया गया द्य जिससे जैविक खेती के बारे में किसानो को जानकारी की पूर्णता का अनुभव हो। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। जिसमें कृषि में तकनीकी जानकारी का महत्व, जैविक खेती के लिये खेत चयन ताजा गोबर व गोमूत्र के उपयोग, बफर जोन एवं वृक्षारोपण,विविध वृक्ष प्रजाति के लाभ एवं सावधानियां तथा आवश्यक सुविधाओं के निर्माण एवं संकलन, मिट्टी एवं पानी की प्रयोगशाला जांच, प्रारंभिक दस्तावेजीकरण (फार्म बुक), जैविक प्रमाणीकरण, अवशेष प्रबंधन एवं साफ-सफाई तथा दीमक एवं सफेद मक्खी नियंत्रण, सरल खाद। निर्माण,सरल संजीवनी विधि से खेतों को ताकत देना, सावधानियां, फसल अनुसार मात्रा निर्धारण, हरी खाद (ढैंचा फसल) एवं गोमूत्र से सरल हाई पावर विधि की जानकारी दी गई। समापन प्रशिक्षण सत्र में कृषि विभाग, राजस्थान सरकार की प्रिंसिपल सेक्रेटरी (कृषि एवं उद्यानिकी) मंजू राजपाल ने जैविक एवं गो आधारित खेती को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं एवं सफल प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए किसानों से इसे अपनाने तथा अपने अपने क्षेत्र में बाकी किसानो को जोड़ने का आह्वान किया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में कृषि विभाग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह मनोहर, अजय कुमार पचोरी ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोटा के संस्थापक ताराचंद गोयल ने जुड़े हुए किसानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में जैविक खेती प्रशिक्षण को नीचे के स्तर पर ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ताराचंद गोयल ने कहा कि संस्थान की स्थापना ही इसलिए की गई है ताकि गो आधारित जैविक खेती को वैज्ञानिक तरीके से प्रतिपादित करते हुए जैविक खेती से उतना ही उत्पादन पहले साल में लिया जा सके जितना केमिकल खेती से लिया जाता है। एफईएस के स्टेट हेड एवं कोऑर्डिनेटर शांतनु राय सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि जैविक खेती के इस प्रशिक्षण को हर ग्राम पंचायत में नीचे के स्तर तक ले जाएंगे। इस प्रशिक्षण में राज्य के लगभग 325 किसानो ने भाग लेकर अपने खेत में जैविक खेती को अपनाने के संकल्प को दोहराया। एसडी फाऊंडेशन से मनोज पालीवाल, भेरुलाल गुर्जर ने समन्वय किया। यह प्रशिक्षण आने वाले दिनों में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिस से अधिक से अधिक किसानो को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

रायपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरियां चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

मुख्य सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की 37 बकरियां बरामद भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल....

भाविप वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक आयोजित, सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का किया गठन

पंकज पोरवाल भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना...

भीलवाड़ा कस्तूरी कपास पैदा करेगा और इसका उपयोग भीलवाड़ा के उद्यमी कर सकेंगे,यह एक सराहनीय कदम है

पुरुषोत्तम शर्मा गुरला:-स्मार्ट हलचल|कॉन्फ़िडरेशन ऑफ़ इंडियन टैक्सटाइल इंडस्ट्री‌ज कॉटन डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन मुंबई द्वारा...