शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र आराध्या अथवा राष्ट्र धरोहर का दर्जा दिलाने सहित गो संरक्षण को लेकर 27 अप्रैल को गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में लाडपुरा की श्री सांवरिया गौशाला में गौ माता के लिए एक विशाल गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन और सेवाभाव के साथ मनाया जाएगा। गो सेवक ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सांवरिया गौशाला से संत-महात्माओं और गो सेवकों के सानिध्य में भजन-कीर्तन के साथ रैली निकाली जाएगी, जो मांडलगढ़ उपखंड मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजक ‘समस्त ग्रामवासी लाडपुरा ग्राम पंचायत’ ने क्षेत्र के सभी गौ भक्तों, धर्मप्रेमियों से विनम्र अपील की है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे श्री सांवरिया गौशाला में आयोजित इस गौ सेवा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और पुण्य के भागीदार बनें।
