गौसेवकों ने थाने के बाहर अर्धनग्न होकर जताया विरोध

गो-तस्करों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर गो-सेवको‌ ने की कार्रवाई की मांग

बूंदी-स्मार्ट हलचल|नैनवां थाना क्षेत्र में कथित गो-तस्करी प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बूंदी के नैनवां थाना क्षेत्र में कथित गो-तस्करी प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल
पर अर्धनग्न होकर विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ता सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और उन्होंने रात भी
धरना स्थल पर ही बिताई बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि फरार गो-तस्करों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ
कार्रवाई हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 जनवरी की रात एक कंटेनर में 21 गोवंश को कथित रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन गोवंश को छुड़ाया था। उनका कहना है कि पुलिस की देरी के कारण आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।