Homeस्मार्ट हलचलगौशाला मे गौसेवा एवं गौवंश संवर्धन का सर्वश्रेष्ठ केन्द्र बनेगा --जगदीश पुरी...

गौशाला मे गौसेवा एवं गौवंश संवर्धन का सर्वश्रेष्ठ केन्द्र बनेगा –जगदीश पुरी महाराज

cow service and cow progeny promotion

 दुर्गेश रेगर 

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे के नागरिकों एवं श्री देवदरबार आदर्श गौशाला सेवा समिति के सदस्यों की बैठक में श्री संकटमोचन आदर्श गौशाला शक्करगढ़ के संस्थापक एवं परमादर्श आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज के पावन सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।
स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा ईश्वर की ही सेवा है। गाय समस्त पूण्यों की जननी है। गाय और गौवंश का संरक्षण इस समय युगानुकुल आवश्यकता है। साथ ही महाराज ने गौशाला खोलने के अपने अनुभवों पर अनेक सुझाव प्रदान किए ।
सभा में उपस्थित सरपंच वेदप्रकाश खटीक ने अपने सरपंच कार्यकाल का समस्त मानदेय लगभग 2 लाख रुपए गौशाला समिति को प्रदान करने घोषणा की है। ग्राम पंचायत की निजी आय से चारागृह निर्माण करवाने की भी घोषणा की हे। गौशाला में सहयोगार्थ दानदाताओं द्वारा 4 लाख 81 हजार रुपए देने की घोषणाएं की गई।

इस आयोजन में ब्रह्मचारी महेन्द्र चैतन्य, रामराज मीणा सहायक अभियन्ता, कनिष्ट सहायक नरेन्द्र मीणा, वनपाल मूलचन्द मीणा, गौशाला समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, सचिव प्रभु लाल मीणा, सह सचिव राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, सह कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, व्यवस्थापक अणदी कालबेलिया, सह व्यवस्थापक मूलचंद मीणा, उपाध्यक्ष लादू लाल तेली, शिवशंकर मीणा, रतन कंजर, भुवान सिंह राणावत, देवेन्द्र बसेर, महेन्द्र मीणा, कजोड़ तेली, गोपाल माली, सदस्य कैलाश तेली, उदा कुम्हार,सुगना माली, कालू तेली, लक्ष्मण खाती, बीरबल कंजर, मनोहर कुम्हार, कल्याण सिंह, शिव लुहार, दुर्गेश पूरी, भंवर पूरी, कैलाश खटीक, दुर्गा लाल खटीक, रामलाल गुर्जर, श्रीनिवास तेली, दिनेश डाड, विनोद तेली, प्रेमराज मीणा, कृष्ण चंद्र खाती, रमेश खारोल, कंवरी लाल मीणा, सुनील पुरी, गोपाल लादू माली, गोविन्द गुर्जर, शंकर तेली, मुकेश मीणा, दीपक खटीक, दीपक तिवाड़ी, कांता तेली, घिसू तेली, देबी लाल खाती, लादू मीणा, मोनू तेली, जगदीश मीणा, राहुल सैनी, प्रहलाद सेन, हेमराज खटीक, जगदीश कुम्हार, ज्ञानचंद सेन, गोपाल खटीक, विष्णु तिवाड़ी, पवन ओझा, महावीर तेली, खुशीराम तेली, कमलेश तेली,घनश्याम मीणा, विनोद खाती, बाबू खाती, गोविन्द जोशी, हरचंदा गुर्जर,रामदयाल कंजर , प्रेमराज पुरी सहित इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES