विनोद वैष्णव
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा क्षेत्र स्थित बराटिया गौ उपचार केंद्र में बीमार एवं घायल गौ माताओं की सेवा के लिए निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में आगुचा खान मजदूर संघ द्वारा गौ सेवा के इस पवित्र अभियान में सहयोग देते हुए सात पंखे समर्पित किए गए
गौशाला से जुड़े गो भक्तों द्वारा निस्वार्थ भाव से शुरू की गई यह सेवा आज बड़े स्तर पर पहुंच चुकी है उनके समर्पण और सेवा भावना से प्रेरित होकर मजदूर संघ ने यह सहयोग प्रदान किया जिससे गर्मी के मौसम में बीमार गौ माताओं को राहत मिल सकेगी इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन एवं समस्त गो भक्तों ने आगुचा खान मजदूर संघ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से गौ सेवा कार्य को और मजबूती मिलती है गौरतलब है कि गौशाला में निरंतर गौ माताओं के उपचार, देखभाल एवं सेवा के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सहयोग किया जा रहा है, जो एक प्रेरणादायक उदाहरण है
