Homeराजस्थानकोटा-बूंदीमकर संक्रांति पर दादाबाड़ी गौशाला में गौसेवा, प्रदीप कासलीवाल की जन्म-स्मृति में...

मकर संक्रांति पर दादाबाड़ी गौशाला में गौसेवा, प्रदीप कासलीवाल की जन्म-स्मृति में पुण्य कार्य मकर संक्रांति पर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाई सेवा भावना

कोटा।स्मार्ट हलचल| मकर संक्रांति के शुभ अवसर एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जैन रत्न स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की जन्म-स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत संत सुधा सागर गौशाला, श्री दिगंबर जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी में गौसेवा का पुण्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य संपन्न किया गया।
अध्यक्ष सीमा बागडिया ने बताया कि इस पुण्य कार्य के पूर्णयाजक सुरेश हरसोरा एवं सुषमा हरसोरा तथा गौरव सेठिया एवं रिंकी सेठिया रहे। आयोजन में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस व्यवस्था के प्रायोजक सुरेश हरसोरा एवं सुषमा हरसोरा का सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
ग्रुप की अध्यक्ष सीमा बागडिया ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश-सुषमा हरसोरा, रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, दादाबाड़ी जैन नशियां के अध्यक्ष जम्मू सराफ सहित अनिल सुरलाया, अरविंद बागडिया, जंबू ठाई आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सचिव श्वेता सेठिया ने सभी पधारे दंपति सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES