गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। कान्हा गौ माता सेवा समिति के तत्वाधान में 15 जून सोमवार को पुरुषोत्तम मास अमावस्या पर नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में शाम 5 बजे से गौ माता निमित्त छप्पन भोग लगाया गया। समिति संरक्षक दिनेश चंद तंबोली पूरा वालों एवं छप्पन भोग समारोह कार्यक्रम संयोजक पदमा अग्रवाल रेनू आर्य ने बताया सोमवार सुबह प्रतिदिन की तरह ही गौ माताओं को चारा पानी फल आदि वितरण किया गया समारोह कार्यक्रम शाम 4 बजे से आरंभ हुआ जिसमें हवन यज्ञ, गौ माता पूजन, के तत्पश्चात गौ माता निमित्त छप्पन भोग झांकी सजाई गई कन्या पूजन के साथ गौ माताओं को छप्पन भोग प्रसादी वितरण किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना , नगर परिषद सहायक अभियंता तरुण जैन, गौशाला अध्यक्ष विजय गोयल एवं समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश मेडिकल सचिव अशोक मंगल कोषाध्यक्ष नवल गुप्ता बैंक वाले वेद प्रकाश मंगल दिनेश गुप्ता रीडर योगेंद्र आर्य पंकज अग्रवाल ओम प्रकाश गुप्ता श्रीमती हेमलता सिंगल नरेश शर्मा दिव्यम अग्रवाल आदि कार्यकर्ता एवं सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे।
