Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या के नेतृत्व में गौशाला में गौ सेवा कर मनाया पूर्व...

विधायक आक्या के नेतृत्व में गौशाला में गौ सेवा कर मनाया पूर्व पार्षद पटवारी का जन्मदिवस

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद, सकल जैन समाज के कोषाध्यक्ष, समाजसेवी नवीव पटवारी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नवीन पटवारी की पहल पर मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने चितौडगढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की उपस्थित मे गोपाल गौशाला में गायों को 5 क्विंटल हराचारा व गुड खिलाकर सेवा कार्य करते हुए जन्मदिवस मनाया। इस दौरान विधायक आक्या ने शुभकामना संदेश देते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को यह प्रेरणा दी की प्रत्येक सदस्य अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गौ माता की सेवा अवश्य करें तभी आपका जन्मदिवस मनाना सार्थक होगा और गौ माता की सेवा से आपके जीवन में समृद्वि व खुशहाली होगी।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गोपाल जाजू, नगरपरिषद के पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, भाजपा नेता शैलेंद्र झंवर, पूर्व नगर महामंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश चर्तुवेदी, सुदर्शन रामपुरिया, जगदीश मंडोवरा, सतपाल दुआ, भरत डंक, अनिल सुराणा, सुनिल लडढा, जगदीश वैष्णव, संजय सिशोदिया, अनिल तम्बोली, युवराज आर्य, दुर्गा सिंह खगारोत, राजेश शर्मा, गणेश प्रजापत, राजकुमार तोलमबया, अर्जुन गिल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रफुल त्रिवेदी, हरिश तोषनीवाल, राजकुमार सोनी, पिनु मेनारिया, पंकज सेन, दीपक वर्मा, संजय गर्ग, भरत मेनारिया, नवनीत पंचौली, मनोज साहु आदि क्लब के सभी सदस्यों ने मौजूद रहकर गौ सेवा करके पटवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES