कोटा:स्मार्ट हलचल|जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा थाना सीमलिया क्षेत्र में की गई अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी/परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते 8.688 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की पकडी बडी खेप एव तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफट कार आरजे 21 सीए 8439 को किया जप्त। जप्त किये गये अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं वाहन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रूपये है।
श्री सुजीत शंकर, पुलिस अधीक्षक, जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी / परिवहन में लिप्त अपराधियों के विरुद्व “ऑपरेशन रुट क्लियरेंस” चलाया जा रहा है उक्त अभियान में जिला स्पेशल टीम एवं थाना सीमलिया की टीमों द्वारा दिनांक 02.09.2026 को सीमलिया थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1. संजय प्रजापत पुत्र हीरालाल जाति कुम्हार उम्र 28 साल निवासी मेला ग्राउण्ड के पास बारां थाना कोतवाली बारां जिला बारां 2. किशन गोपाल पुत्र छीतरलाल जाति माली उम्र 45 साल निवासी ओडपुरा बस्ती बारां थाना कोतवाली बारां जिला बारां को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया एवं मौके पर डिटेन शुदा वाहन स्विफट कार आरजे 21 सीए 8439 से 8.688 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण-
दिनांक 02.09.2026 को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी/परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री नन्दसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सीमलिया मय जाप्ता व श्री सुरेन्द्र सिंह राणा प्रभारी डीएसटी द्वारा संयुक्त रुप से नाकाबंदी हेतू रवाना हुये व उक्त दोनो टीमों द्वारा हाडोती मेटल्स के पास एनएच 27 सीमलिया नाकाबंदी की जा रही थी। उसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफट कार आरजे 21 सीए 8439 बारां से कोटा की ओर आई ब्लैक शीशा स्विफट कार का चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर व रूकवाने पर हडबडा गया तथा पसीना पसीना होने लगा जिस पर वाहन चालक से घबराने का कारण पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया जिस पर वाहन की नियमानुसार तलाशी ली गई तो वाहन से 8.688 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। उक्त पर थाना सीमलिया पर प्रकरण संख्या 142/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
टीम गठन
जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध गतिविधियां नियंत्रण तथा अवैध मादक पदार्थ / अवैध शराब तस्करी को रोकने हेतु समस्त वृताधिकारीगण एवं थानाधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी/परिवहन की रोकथाम हेतु श्री रामकल्याण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के सुपरविजन में श्री अरूण शर्मा वृताधिकारी वृत कोटा ग्रामीण द्वारा उच्चधिकारियों के निर्देशन में श्री नन्दसिंह पु०नि० थानाधिकारी थाना सीमलिया मय जाप्ता व डीएसटी प्रभारी श्री सुरेन्द्रसिंह राणा पु.नि. की विशेष टीम का गठन कर थाना सीमलिया क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी / परिवहन की रोकथाम व सघन चैकिंग हेतु निर्देशित किया जाकर थाना इलाका क्षेत्र रवाना किया गया !
